खूंखार अपराधी रविन्द्र सिंह पर 30 हजार का इनाम घोषित
छतरपुर। छतरपुर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देरी में पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले खूंखार फरार बदमाश रविन्द्र सिंह परिहार पर अब 30 हजार रूपए का इनाम घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही उसके जिला बदर की कार्यवाही भी पुलिस के द्वारा कलेक्टर को प्रस्तावित की गई है। यह जानकारी बुधवार को सागर जोन के आईजी प्रमोद कुमार ने मीडिया को दी। आईजी प्रमोद कुमार बुधवार को जिले के प्रवास पर रहे, इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन, सिविल लाइन थाना, थाने के समीप स्थित पुलिस कॉलोनी, पुलिस ग्राउण्ड और दिशा लर्निंग सेंटर का निरीक्षण करते हुए पुलिस टीम को दिशा-निर्देश दिए।
आईजी ने कहा कि छतरपुर एसपी अगम जैन के निर्देशन में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने और अपराधियों की धरपकड़ करने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपी रविन्द्र सिंह परिहार की गिरफ्तारी के लिए भी कई टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब, अवैध हथियारों के प्रचलन पर रोक लगाने के लिए भी पुलिस कड़े कदम उठाएगी। उन्होंने पुलिस ग्राउण्ड बनाने वाले पांच पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने एवं दिशा लर्निंग सेंटर में चल रहे विद्यार्थियों के अध्ययन की सराहना की। इस दौरान डीआईजी ललित शाक्यवार, एसपी अगम जैन एवं एएसपी विक्रम सिंह मौजूद रहे।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल