कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम की कार्यवाही, रिहायशी इलाके में रखे पटाखा जब्त
छतरपुर। शनिवार को कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में एसडीएम ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पन्ना रोड पर छत्रसाल नगर स्थित रिहायशी इलाके के एक मकन से पटाखों का अवैध भण्डारण जब्त कर कार्यवाही की है।
एसडीएम अखिल राठौर ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि छत्रसालनगर के रिहायशी इलाके में पटाखों के भण्डारण किया गया है। जिस पर नगर पालिका, पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही की गई है। मौके पर एक कमरे में पटाखे स्टॉक में मिले हैं इनके पास किसी भी प्रकार का कोई लाईसेंस नहीं है। लगभग दो लाख रूपए के पटाखे रखे हुए थे। मकान मालिक से पूछताछ की जा रही है। श्री राठौर ने कहा कि बगैर लाईसेंस के पटाखा विक्रय करने वालों पर लगातार कार्यवाहियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि दीवाली को देखते हुए पटाखा विक्रय हेतु अस्थायी लाईसेंस जारी किए जा रहे हैं जो लोग लाईसेंस ले रहे हैं उन्हें पटाखा विक्रय करने में सुविधा होगी। कार्यवाही के दौरान एसडीएम अखिल राठौर, तहसीलदार संदीप तिवारी, सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे एवं नपा का अमला मौजूद रहा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला