फोरलेन पर एक बार फिर सड़क हादसे का शिकार हुआ गौवंश
छतरपुर। पिछले दिनों जिला मुख्यालय के समीप फोरलेन पर एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर करीब एक दर्जन गायों की दर्दनाक मौत हुई थी लेकिन इस घटना से भी जिम्मेदार अधिकारियों ने सबक नहीं लिया। परिणामस्वरूप गुरुवार को एक बार फिर फोरलेन पर करीब आधा दर्जन गायों की तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आकर मौत हुई है। चूंकि टक्कर के बाद पिकअप वाहन भी पलट गया था, जिस कारण से चालक भी घायल हुआ है और उसे इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना बमीठा थाना क्षेत्र की है, जहां बमीठा ओवरब्रिज पर गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन गौवंश के झुंड से टकराकर पलट गया। दुर्घटना में न केवल 5 गायों की मौके पर ही मौत हो गई बल्कि पिकअप वाहन पलटने के कारण उसका चालक भी बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चालक को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां मौके पर पहुंची बमीठा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर गौ सेवकों की मदद से मृत गायों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराई।
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह