एक बार फिर युवाओं ने विरोध प्रदर्शन कर जताया विरोध
लवकुशनगर। पिछले कई वर्षों से लवकुशनगर को जिला बनाने की मुहिम चल रही है 2024 तक अभी लवकुश नगर जिला नहीं बन पाया कई बार विरोध प्रदर्शन हो चुका है। कागज पर खून के हस्ताक्षर भी हो चुके हैं दीवारों पर भी जिला लवकुश नगर बनाओ लिखा जा चुका है फिर भी कहीं ना कहीं सरकार की आंखें खुलतीं नहीं दिखाई दे रही हैं। आज दोपहर 1 बजे युवाओं के द्वारा स्वामी विवेकानंद पार्क के सामने जाम लगा दिया गया जहां पर हजारों की संख्याओं में युवा बूढ़े, बुजुर्ग ,बच्चों पहुंचे जो एक ही नारा लगा रहे थे कि लवकुश नगर को जिला बनाओ जिला नहीं तो वोट नहीं जैसे ही यह खबर प्रशासन की कानों में पहुंची आनन-फ़ानन में लवकुश नगर थाना प्रभारी प्रशांत सेन अपने दलबल के साथ पहुंचे उनके साथ लवकुश नगर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव पहुंचे। संदीप श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि हम आपकी बात को ऊपर तक पहुंचाएंगे। तत्पश्चात कहीं 30 मिनिट की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुला।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला