पार्क में फायरिंग से न्यूयॉर्क में एक की मौत, छह घायल
अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं बंद होने का नाम नहीं ले रही है। हर दूसरे दिन गोलीबारी से लोगों के मरने की खबर सामने आती है। इस बीच अब न्यूयॉर्क के रोचेस्टर शहर के एक पार्क में गोलीबारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना में छह लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।
7 लोगों को लगी गोली
पुलिस ने बताया कि घटना शाम 6 बजकर 20 मिनट की है। मेपलवुड पार्क में गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी और उसने पाया कि 7 लोग गोली लगने से घायल हैं और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल से भाग रहे हैं।
20 वर्षीय लड़के की मौत
पुलिस के अनुसार, इस गोलीबारी के कारण 20 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य की हालत गंभीर है और पांच अन्य लोगों को मामूली घाव आए हैं। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने लोगों से वीडियो देने की अपील की
पुलिस अधिकारी कैप्टन ग्रेग बेलो ने कहा कि इस समय हम नहीं जानते कि कितने लोग गोलीबारी में शामिल थे। पुलिस ने कहा कि अभी कोई भी संदिग्ध हिरासत में नहीं है और जिस किसी के पास भी गोलीबारी का वीडियो है, वह उसे मेजर क्राइम्स या क्राइम स्टॉपर्स को भेजें।
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे