भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल
घुवारा। क्षेत्र के स्वारा गांव के पास बीती शाम दो बाइक की आपसी भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गम्भीर रूप से घायल है। बताया गया है कि रविवार की देर शाम ग्राम पनया निवासी मनोज आदिवासी अपने साथी रामजी आदिवासी के साथ बाइक से कुटौरा गांव की ओर जा रहा था, तभी शासकीय प्राथमिक शाला स्वारा के पास सामने से आ रही बाईक से उसकी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाईक पर घुवारा का ही रहने वाला राहुल अहिरवार सवार था। घटना में मनोज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रामजी आदिवासी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद घुवारा चौकी के पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि एक माह पहले ही मनोज की स्टेट बैंक में नौकरी लगी थी।
बाजार में गिरावट के बीच गोल्ड-सिल्वर में हलचल, क्या हैं आज के भाव
पाकिस्तान को खुली चेतावनी: Rajnath Singh का दोटूक जवाब—‘कोशिश करके देख लो’
क्या राघव चड्ढा बीजेपी में जाएंगे? जानें नियम और राजनीतिक पहलू
चांद के करीब इंसानों का सफर शुरू, नासा ने लॉन्च किया आर्टेमिस-2 मिशन
भारी बारिश और बर्फबारी का कहर: हिमाचल में पुल टूटने की घटना, 20 राज्यों में मौसम अलर्ट
असम पुलिस ने किया कांग्रेस नेता के घर छापा, पासपोर्ट विवाद बना चर्चा का केंद्र
बिरयानी के तीखेपन से परेशान क्लासन, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
पीएम मोदी के दौरे की तैयारी, सीएम साय ने दिया न्योता