ऑस्कर के लिए नामित फिल्म लापता लेडीज में छतरपुर के प्रांजल ने निभाया शानदार किरदार
छतरपुर। बुंदेलखंड के कई युवा कलाकार इस समय बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम कमा रहे हैं, इन्हीं में से एक हैं छतरपुर के युवा कलाकार प्रांजल पटैरिया, जिनकी फिल्म लापता लेडीज हाल ही में ऑस्कर अवार्ड के लिए नामित की गई है। प्रांजल की फिल्म को ऑस्कर के लिए भेजे जाने के बाद बुंदेलखंड के अन्य कलाकारों में खुशी की लहर है। उल्लेखनीय है कि किरण राव द्वारा निर्देशित कॉमेडी-ड्रामा फिल्म लापता लेडीज इस साल लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक रही है और लापता लेडीज को भारत की ओर से ऑस्कर-2025 के लिए ऑफिशियल एंट्री के तौर पर चुना गया है।
फिल्म लापता लेडीज में छतरपुर के युवा एक्टर प्रांजल पटैरिया ने हीरो के दोस्त का किरदार निभाया है। प्रांजल ने स्थानीय नाट्य मंचों से अपना करियर शुरु किया था और वर्तमान में वे मुंबई में रहकर कई बड़ी फिल्मों तथा वेब सीरीज में काम कर रहे हैं। प्रांजल का कहना है कि बुंदेलखंड में कई ऐसे कलाकार हुए हैं, जिन्होंने न केवल बॉलीवुड में बुंदेलखंड का नाम रोशन किया बल्कि बुंदेलखंड के युवाओं को अभिनय के क्षेत्र में नाम बनाने की प्रेरणा भी दी है। उन्होंने बताया कि लापता लेडीज से पहले उन्होंने वेब सीरज गुल्लक के सीजन-3, मामला लीगल है, फिल्म वध, द नागपुर फाइल्स और पुस्तक में काम किया है। वर्तमान में वे फिल्म नौसिखिए, दुपहिया, बहरूपिया, सिविल लाइंस, टपक और धरपकड़ के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। प्रांजल ने यह भी कहा कि लापता लेडीज फिल्म को ऑस्कर अवार्ड के लिए नामित होना उनके लिए बहुत बड़ी बात है।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल