जमीनी विवाद को लेकर रास्ते में रोककर की मारपीट
छतरपुर। सोमवार की दोपहर एक बजे एक पीडि़त परिवार ने एसपी कार्यालय में शिकायती आवेदन दिया है। शिकायत करने आये व्यक्ति ने बताया कि उसका गांव के लोगों के साथ जमीनी विवाद चल रहा है जिसके चलते गांव के कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी जब इसकी शिकायत थाने में करने पहुंचे तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नही की है। नाराज व्यक्ति ने एसपी कार्यालय में शिकायती आवेदन दिया है और सही जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार राजकुमार पिता मकुन्दी लोधी निवासी ग्राम रिछारा का रहने वाला है। जो खेती किसानी का काम करके जीवन यापन करता है। रविवार की रात 8 बजे घर से खाना खाकर वापस खेत पर रखवाली करने जा रहा था तभी गांव के बाहर रास्ते में गांव का मंगल लोधी मिला और जमीनी विवाद के चलते रास्ते में रोककर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लाठी डंडे से उसकी मारपीट कर दी। राजकुमार के पिता मकुंदी लोधी को जानकारी लगी और वह बचाने के लिए पहुंचे तभी जोरावल, करन, लक्ष्मण तीनों हाथ में डंडे लेकर आए और तीनों ने मिलकर मकुन्दी के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद कई बार घटना की जानकारी देने के लिए हंड्रेड डायल को कॉल किया गया लेकिन कॉल नहीं लगा तो परिवार के लोग रिपोर्ट करने के लिए रात 9 बजे भगवां थाने पहुंचे। लेकिन पुलिस ने राजकुमार और मकुन्दी की न तो एमएलसी कराई और न ही रिपोर्ट लिखी, इसके बाद फरियादी ने एसपी को शिकायती आवेदन दिया है।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा