जंग के बीच फिलिस्तीन को मिला नया पीएम
गाजा । इजराइल हमास युद्ध के बीच फिलिस्तीन के पूर्व प्रधानमंत्री मोहम्मद शतयेह ने हाल ही में इस्तीफा दे दिया था, अब उनकी जगह मोहम्मद मुस्तफा ने ले ली है। पीएम मुस्तफा को उनके आक्रामक ढंग से काम करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने हमास के कंट्रोल वाले गाजा में भी सुधार के कई प्रयास किए थे। माना जा रहा है कि वे युद्ध रुकवाने से लेकर पूरे फिलीस्तीन को एकजुट करने जैसा काम भी कर सकते हैं।
फिलहाल गाजा पट्टी पर हमास का कब्जा है, जबकि वेस्ट बैंक में फिलिस्तानी अथॉरिटी (पीए) काम कर रही है। अगर हमास प्रमुख राजी हो जाएं तब दोनों इलाकों के लिए एक नेशनल सरकार बन सकती है. नए पीएम पहले भी ऐसी कोशिश करते रहे थे।
गाजा पट्टी, इजरायल, मिस्र और भूमध्य सागर के बीच बसा एक छोटा-सा क्षेत्र है, जहां फिलिस्तीनी रहते हैं। ये पूरा हिस्सा केवल 41 किलोमीटर में फैला हुआ है, जहां बेहद घनी आबादी रहती है। वहीं वेस्ट बैंक भूमध्य सागर के तट के पास जमीन से घिरा एक इलाका है। इसकी सीमा पूर्व में जॉर्डन और डेड सी लगती है, जबकि उत्तर, दक्षिण और पश्चिम में सीमा इजरायल से लगती है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA की सख्ती: एयर इंडिया पर करोड़ों का जुर्माना, जांच में खामियां सामने