परिवर्तन एनजीओ ने खजुराहो में किया गया गरबा नृत्य का आयोजन
छतरपुर। हर वर्ष की भांति इस बार भी बड़ी ही धूमधाम से परिवर्तन एनजीओ, मतँगेश्वर सेवा समिति खजुराहो एवं दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर के प्रमुख पंडित सुधीर शर्मा जी द्वारा द वुड्स कैफे खजुराहो के प्रांगण में गरबा एवं डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया। बच्चों में अत्यधिक उत्साह देखा गया। सर्व प्रथम अद्वेत मठ खजुराहो के पीठाधिश्वर स्वामी अभ्यानंद जी महाराज, त्रिलोखर सरकार, पंडित प्रदीप शास्त्री के द्वारा विधि विधान से मिट्टी के मटके में द्वीप जिसे गरबी कहा जाता है जलाकर आरती की गई। तत्पश्चात गरबे का आयोजन प्रारम्भ किया गया।
श्री शर्मा ने बताया कि गरबा एवं डांडिया नृत्य भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह समाज में एकता और प्रेम का संदेश फैलाते हैं। गरबा नृत्य करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में लाभ होता है। कार्यक्रम का मार्गदर्शन भाजपा मण्डल अध्यक्ष गौरव सिंह बघेल, उदित सोनी, शिवि खरे, शिवांगी रावत, सपना शुक्ला, काव्या अनुरागी, पूर्वा सीगोत, गोमती अनुरागी, कविता जैन एवं वेदिका साहू के द्वारा किया। इस कार्यक्रम में एसआईएस के कमांडर अखिलेश शुक्ला का विशेष सहयोग रहा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला