रामनवमीं शोभायात्रा में शामिल होने वाली बेटियों को दिया गया मेकअप प्रशिक्षण
छतरपुर। प्रताप नवयुवक संघ द्वारा शहर के महल प्रांगण में करीब 1000 बेटियों को रामनवमीं की शोभायात्रा के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संस्था के प्रदीप सेन ने बताया कि रामनवमीं की शोभायात्रा में शामिल होने वाले डमरू, तलवार, झांझ, कटार, झंडा, मुगदर, ढोल, दंड, कराटे और मलखंभ दलों में शामिल होने वाली बेटियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह दल शोभायात्रा में प्रताप नवयुवक संघ की ओर से अपने करतब दिखाकर लोगों को आकर्षित करेंगे। श्री सेन ने बताया कि चूंकि शोभायात्र के दिन बेटियों को तैयार होने में परेशानी होती है, जिसको ध्यान में रखकर रविवार को उन्हें मेकअप प्रशिक्षण भी दिया गया। वर्षा ब्यूटी पार्लर के संचालक मनीष वर्मा ने अपनी टीम के साथ बेटियों को मेकअप के बारे में बारीकी से जानकारी दी ताकि शोभायात्रा के दिन उन्हें तैयार होने में समस्या न हो।
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले: छात्रों को सहूलियत, किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
बारामती उपचुनाव में परिवार और राजनीति आमने-सामने, सुनेत्रा पवार ने विकास को बनाया मुद्दा
वरिष्ठ खिलाड़ियों की सलाह लेने की बजाय सार्वजनिक आलोचना पर सहवाग का रोष
छात्र की शरारत से बोर्ड एग्जाम का पल बन गया सोशल मीडिया स्टार
युवा स्टार ने टीम को दिया पहला मैच जीतने का भरोसा
शिक्षा, स्वास्थ्य और वृद्ध नागरिकों के लिए कल्याण योजनाएं
सूअरों की बीमारी फैलने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें