चिकित्सकों की मनमानी से परेशान हो रहे मरीज
छतरपुर। जिला अस्पताल में पदस्थ चिकित्सकों की मनमानी से मरीजों तथा उनके परिजनों को भारी परेशानी हो रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में चिकित्सकों के कैबिन के बाहर बड़ी संख्या में मरीज चिकित्सकों का इंतजार करते मिले, जिनका कहना था कि उन्हें चिकित्सकों को अपनी रिपोर्ट दिखाना है लेकिन काफी देर से वे नदारद हैं। गौरतलब है कि जिस वक्त मरीज और उनके परिजन चिकित्सकों का इंतजार कर रहे थे, वह समय लंच का भी नहीं था, जिससे स्पष्ट है कि ड्यूटी के दौरान चिकित्सक अपने स्थान से नदारद थे।
चिकित्सकों के आने का इंतजार कर रहे मरीज के परिजन मुन्ना, कौशल्या चौरसिया महाराजपुर, बाबूलाल गौरारी, इंद्रपाल पटेल पनौठा, बाबू राय दरगुवां आदि ने बताया कि वे करीब एक घंटे से चिकित्सकों के आने का इंतजार कर रहे हैं। परेशान लोगों ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सक मरीजों तथा उनके परिजनों को एक्स-रे, जांच आदि कराने के लिए बाहर भेज देते हैं और अपने स्थान से लापता हो जाते हैं। बाद में जांच रिपोर्ट दिखाने के लिए मरीजों और उनके परिजनों को परेशान होना पड़ता है।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा