तहसीलदार के आदेश का पटवारी नहीं कर रहे पालन
छतरपुर। जिला मुख्यालय के समीपी ग्राम बरायचखेरा के ग्रामीणों का आरोप है कि हल्का पटवारी द्वारा तहसीलदार के आदेश का पालन करने के एवज में उनसे रिश्वत मांगी जा रही है। ग्रामीणों ने मंगलवार को जनसुनवाई में शिकायती आवेदन देकर आदेश का पालन करवाने और पटवारी पर कार्रवाई कराने की मांग जिला प्रशासन से की है।
बरायचखेरा निवासी शंकर पटेल ने बताया कि बरकौंहा हल्का में गांव के कई लोगों की जमीन है, जिसका रकवा पूर्व में हल्का पटवारी राम अवतार द्वारा कम-ज्यादा कर दिया गया था। ग्रामीणों ने इस गलती को सुधरवाने के लिए तहसीलदार के पास आवेदन दिया था, जिसका अवलोकन करने के बाद तहसीलदार ने पटवारी को त्रुटि सुधार करने के निर्देश दिए थे, लेकिन पटवारी द्वारा तहसीलदार के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब भी पटवारी के पास जाते हैं तो पटवारी द्वारा उनसे 5 लाख रुपए बतौर रिश्वत मांगे जाते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक चूंकि उनकी जमीन बेशकीमती है जिस कारण से पटवारी की नियत खराब हो गई है इसीके चलते वह तहसीलदार के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं।
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?