पीठाधीश्वर पहुंचे बागेश्वर धाम
छतरपुर। लाखों लोगों की आस्था के केन्द्र सिद्ध संतों की तपोस्थली बागेश्वर धाम में पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के आते ही दिव्य दरबार शुरू हो गया। करीब 10 दिनों तक महाराजश्री दिल्ली एवं हरियाणा की कथाओं में व्यस्त रहे। महाराजश्री जैसे ही बागेश्वर धाम आए वैसे ही हजारों लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। अपनी दैहिक एवं दैविक विपदाओं का निवारण कराने लोग बागेश्वर धाम आ रहे हैं।
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बुधवार को दोपहर के वक्त बागेश्वर धाम पहुंच गए। उन्होंने शाम को यहां आने वाले श्रद्धालुओं से मुलाकात करते हुए उनकी परेशानियां सुनीं और उन्हें अभिमंत्रित भभूति प्रदान की। महाराजश्री 25 सितम्बर तक बागेश्वर धाम में रहेंगे। हर रोज सुबह दिव्य दरबार लगेगा जिसमें लोगों की विपत्तियों के निराकरण के उपाय सुझाए जाएंगे। वहीं लोगों को बालाजी से जोडऩे का प्रयास होगा। शनिवार को प्रेत बाधाओं से जूझ रहे लोगों के लिए प्रेतराज का दरबार लगेगा। महाराजश्री के बागेश्वर धाम आते ही बड़ी संख्या में लोग अपनी परेशानियो का हल खोजने यहां आ जाते हैं। गुरूवार को सुबह दिव्य दरबार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और सामूहिक अर्जी का लाभ लिया। महाराजश्री की एक झलक पाने के लिए लोग आतुर दिखे।
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह