कलेक्टर के पास पहुंचे मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे लोग
छतरपुर। शहर के वार्ड नं 37 देरी रोड पर रहने वाले लोगों ने वार्ड में व्याप्त बिजली, सड़क और नाली जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग करते हुए मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दिया। वार्ड की रहने वाली प्रीति अग्रवाल ने बताया कि देरी रोड पर महर्षि स्कूल के समीप रहने वाले दो से ढाई सैकड़ा परिवारों के लिए विद्युत व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते घरों में नियमित विद्युत सप्लाई नहीं हो पा रही है, और लोग परेशान हैं। हाल ही में विद्युत विभाग द्वारा सभी परिवारों को 5 से 50 हजार रुपए तक के वसूली नोटिस भेजे गए हैं, जो कि वार्ड के लोगों की हैसियत से बहुत ज्यादा हैं। इसके अलावा घरों तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क भी नहीं है। नालियों का पानी कच्ची सड़क पर भरने से कीचड़ की स्थिति बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है। वार्डवासियों ने बताया कि वे पूर्व में कई बार जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका को अपनी समस्या बता चुके हैं लेकिन कोई भी जिम्मेदार उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में वार्ड के लोग बेहद परेशान हैं। आवेदन देकर वार्डवासियों ने सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है।
बंगाल में चुनाव से पहले छापा, विदेशी मुद्रा का जखीरा पकड़ा गया, तीन लोग हिरासत में
उत्तर भारत में मौसम ने मचाई तबाही, 19 राज्यों में आंधी-बारिश के साथ फसलें भी प्रभावित
जन्मदिन पर अनन्या पांडे का सरप्राइज, वरुण सूद के लिए लिखा प्यारा मैसेज
नौसेना और कूटनीति की कार्रवाई, एलपीजी टैंकर से 27 लोगों को बचाया गया