खजुराहो नगर में जगह जगह हो जाता है ट्रैफिक जाम
खजुराहो। विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो के प्रमुख मार्ग पश्चिमी मंदिर समूह के नए प्रवेश द्वार से मतंगेश्वर तिराहे तक तथा मतंगेश्वर मंदिर तिराहे से जैन मंदिर मार्ग स्थित सड़कों पर वाहनों की आपाधापी वजह से आए दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है, जबकि प्रशासन ने पर्यटन नगरी खजुराहो में ट्रैफिक पुलिस की विभिन्न चौक चौराहों पर वाहनों के नियंत्रण के साथ ट्रैफिक जाम को रोकने के लिए की गई है। परन्तु ट्रैफिक पुलिस के जवान कहीं नजर ही नहीं आते,आए दिन नगर में भारी वाहनों सहित 22 चकों वाले ट्रक भी बेरोकटोक प्रवेश कर जाते हैं जबकि नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी है जिससे न केवल पर्यटकों बल्कि स्थानीय वासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है,जबकि खजुराहो में ट्रैफिक कंट्रोल करने ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था पूर्व से निर्धारित चली आ रही है, लेकिन न तो स्थानीय प्रशासन और न ही पुलिस प्रशासन ध्यान दे रहा है,सबसे ज्यादा दिक्कत त्यौहारों के साथ साथ शनिवार तथा रविवार को छुट्टी होने के कारण पर्यटक बड़ी संख्या में अपने वाहनों से खजुराहो आते हैं और इस दौरान ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है जिसके कारण यहां आनेवाले देशी-विदेशी पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय क्षेत्रवासी भी परेशान हो जाते हैं। मतंगेश्वर मंदिर तिराहे पर बड़ी संख्या में सड़कों पर दुपहिया वाहनों की कतार लग जाती है,जबकि चंद कदम की दूरी पर पर्यटक पुलिस चौकी भी है। अब किसकी जिम्मेवारी मानी जाए,लोग चाहते हैं कि इस समस्या का अविलंब निराकरण निकलना चाहिए। गौरतलब है कि खजुराहो में पर्यटन सीजन का पीक शुरू हो गया है।
इनका कहना-
नगर की सड़कों पर ट्रैफिक जाम से परेशानी होती है ये यातायात पुलिस की जिम्मेदारी है, मैं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराउंगा। बसंत चतुर्वेदी, सी.एम.ओ, खजुराहो
वैसे तो ट्रैफिक पुलिस के प्वाइंट बने हैं, मुझे आपने अवगत कराया है कल से सभी को व्यवस्थित करवाता हूं।
डॉ.सलिल शर्मा, एसडीओपी खजुराहो
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल