पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा आयुष्मान कार्डधारी मरीज के लिए बनी वरदान
छतरपुर। पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा आयुष्मान कार्डधारी मरीज के लिए वरदान साबित हो रही है। इससे मरीज को अति आकस्मिक स्थिति में और बेहतर उपचार के लिए रैफर होने में तत्काल मदद मिलती है और कम समय में मरीज को एयर एंबुलेंस के माध्यम से रैफर किया जाता है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन और अनुमति पर जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती पुष्पराज सिंह पिता राम नारायन उम्र 56 साल निवासी ग्राम झीझन ब्लाक नौगाव को एयर एंबुलेंस से भेजकर भोपाल एम्स में भर्ती कराया गया। डॉ. आशीष शुक्ला द्वारा जिला अस्पताल में संबंधित मरीज को देखा गया था। इस दौरान मरीज की तबीयत बिगड़ रही थी लेकिन वाईटल स्टैबल थे। मरीज की गंभीर स्थति के बारे में सी.एम.एच.ओ डॉ. आर.पी.गुप्ता से चर्चा की गई एवं मरीज की गंभीर स्थति को देखते हुए हायर सेंटर रैफर करने का निर्णय लिया गया। मरीज आयुष्मान कार्ड धारी होने के कारण एम्स हास्पिटल भोपाल में उपचार के लिए सर्जन विशेषज्ञ द्वारा रिफर किया गया। मरीज के परिजनों ने इस योजना के लिए सरकार का आभार जताया है।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा