पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा मरीज के लिए बनी वरदान
आकस्मिक स्थिति में मरीज को भोपाल अस्पताल एयर एंबुलेंस से रैफर किया गया
छतरपुर। पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा आयुष्मान कार्डधारी मरीज के लिए वरदान साबित हो रही है। इससे मरीज को अति आकस्मिक स्थिति में और बेहतर उपचार के लिए रैफर होने में तत्काल मदद मिलती है और कम समय में मरीज को एयर एंबुलेंस के माध्यम से रैफर किया जाता है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन और अनुमति पर जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती राजाराम विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी चैतहरी तहसील गौरिहार को खजुराहो एयरपोर्ट से एयर एंबुलेंस से भोपाल हॉस्पिटल रैफर कराया गया। मरीज को पेट में आंतों से संबंधित समस्या में भर्ती कराया गया था। डॉ. द्वारा जिला अस्पताल में संबंधित मरीज को देखा गया था। इस दौरान मरीज की तबीयत बिगड़ रही थी। मरीज की गंभीर स्थति के बारे में सिविल सर्जन डॉ. शरद चौरसिया के संज्ञान में आया जिसकी सी.एम.एच.ओ डॉ. आर.पी.गुप्ता से चर्चा की गई एवं मरीज की गंभीर स्थति को देखते हुए हायर सेंटर रैफर करने का निर्णय लिया गया। मरीज को 108 एंबुलेंस के माध्यम से खजुराहो एयरपोर्ट लाया गया और यहां से एयर एंबुलेंस के माध्यम से मरीज सहित मां हल्की विश्वकर्मा और सहायक हरि अग्रवाल को भेजा गया। मरीज के परिजनों ने इस योजना के लिए सरकार का आभार जताया है। छतरपुर जिले के अब तक 10 मरीजों को पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा का लाभ मिल चुका है।
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत