बाईक चोरी में सम्मिलित 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
छतरपुर। विगत 22 मई 24 को फरिय़ादी बहादुर आदिवासी निवासी कुपिया की मझगुवां के जंगल में मोटरसाईकिल चोरी संबंधी रिपोर्ट पर थाना सटई में अपराध धारा 382 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
विवेचना दौरान 13 जुलाई को थाना प्रभारी सटई उनि.दीपक यादव एवं पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर संदेही विजय अहिरवार निवासी राधेपुर थाना कोतवाली, कालू उर्फ दिनेश अहिरवार निवासी कुटिया, प्रवीण अहिरवार निवासी कुटिया एवं विशाल अहिरवार निवासी कुटिया थाना बमीठा व दो नाबालिग बालकों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछतांछ की गई। जिन्होने जुर्म करना स्वीकार किया एवं चोरी गई मोटर साईकिल व पावर बैंक आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया। उक्त 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, वहीं नाबालिग बालकों को बाल सुधार गृह में दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि.दीपक यादव, उनि. कुलदीप सिंह जादौन चौकी प्रभारी पडरिया, तिलक सिंह, सउनि जीत सिंह चौहान, प्रआर. उमाशंकर शुक्ला, शिवराम यादव, आर. पकंज निरंजन, जितेन्द्र साहू, कविता, अरविन्द रावत, एनआरएस सदस्य बबलू यादव की मुख्य भूमिका रही।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA की सख्ती: एयर इंडिया पर करोड़ों का जुर्माना, जांच में खामियां सामने