थाना कोतवाली पर पथराव करने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने दबोचा
छतरपुर। दिनांक 21 अगस्त की दोपहर थाना कोतवाली में कुछ लोगों द्वारा एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए थाना परिसर में पथराव कर दिया गया था। पुलिस बल को गंभीर चोटें एवं संपत्ति की हानि हुई थी। थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता सहित विभिन्न अधिनियम की धाराओं में नामजद आरोपियों सहित डेढ़ सौ से अधिक आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया था।
वीडियो फुटेज एवं एकत्रित साक्ष्य के आधार पर 47 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। पुलिस टीम द्वारा अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी। आरोपियों के नाम, पता एवं भेष बदलकर छुपकर फरार होने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम द्वारा आज घटना से जुड़े आरोपी जुबेर खान उर्फ समीर रजा पिता नूर मोहम्मद उम्र 25 वर्ष निवासी रेडियो कॉलोनी के पास छतरपुर को अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है। प्रकरण में अभी तक कुल 48 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, संबंधित अन्य आरोपियों की तलाश व विवेचना कार्यवाही जारी है।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे