युवक पर गोली चलाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
छतरपुर। दिनांक 22 अगस्त 24 को ग्राम जेबरन में विवाद के दौरान गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई। थाना गौरिहार पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम जेबरन पहुंचे। चिकित्सीय व्यवस्था के साथ घायल उमेश नायक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल से एकत्रित साक्ष्य एवं पीडि़त उमेश नायक व साक्षियों के कथन, मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में हत्या के प्रयास का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
विवाद कर हत्या का प्रयास करने वाले 4 आरोपी आलोक पाराशर, विनोद पाराशर, विपिन पाराशर एवं अमित उर्फ कुन्नू पाराशर निवासी ग्राम जेबरन को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर की अद्धी, एक 315 बोर का देसी कट्टा एवं कारतूस जप्त किए गए। अभियुक्तों को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा गया है। शेष आरोपियों की तलाश व विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह तोमर, सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र त्रिपाठी, आरक्षक संदीप पाठक, कमलेश लोधी, महेंद्र सचान, रामकिशोर, पुष्पेंद्र, दीप एवं दीपक सिंह की मुख्य भूमिका रही।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई