पुलिस ने 10 हजार रुपए इनामी फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
छतरपुर। थाना ओरछा रोड पुलिस ने दो माह से फरार इनामी आदतन अपराधी जिस पर जिले के थाना ओरछा रोड एवं थाना नौगाव में अवैध शराब के प्रकरणों में अपराध पंजीबद्ध है। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा अवैध शराब से संबंधित फरार आरोपी हल्के राजा उर्फ आकाश चंदेल निवासी ग्राम हमा थाना ओरछा रोड की गिरफ्तारी हेतु थाना नौगांव के प्रकरण में 8 हजार रूपए का एवं थाना ओरछा रोड के प्रकरण में दो हजार रूपए सहित 10 हजार रूपए का इनाम उद्घोषित किया गया था।
थाना ओरछा रोड प्रभारी उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह यादव एवं पुलिस टीम द्वारा फरार इनामी आरोपी आकाश चंदेल पिता महेंद्र सिंह चंदेल उम्र 25 निवासी ग्राम हमा थाना ओरछा रोड ट्रांसपोर्टनगर नोगांव छतरपुर रोड से गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। अवैध शराब से संबंधित आरोपी हल्के राजा उर्फ़ आकाश सिंह के विरुद्ध थाना ओरछा रोड में मारपीट अवैध शराब एवं एससी एसटी के 3 अपराध एवं थाना नौगांव में भी अवैध शराब के अपराध दर्ज है। फरार इनामी आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया जा रहा है।
संपूर्ण कार्रवाई में सराहनीय भूमिका निभाने वाले थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह यादव, सउनि गोकुल सिंह मरावी, सउनि शिशुपाल सिंह घोष, प्र.आर. तरुण विश्वकर्मा, प्र.आर. राजेश बागरी, आर. गुलाब खान, आर. रज्जन लोधी, आर. गिरधारी अहिरवार आदि की अहम भूमिका रही।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA की सख्ती: एयर इंडिया पर करोड़ों का जुर्माना, जांच में खामियां सामने