हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
छतरपुर। चौकी लुगासी थाना क्षेत्र नौगांव अंतर्गत उर्मिल नदी के पास एक व्यक्ति नंदी अहिरवार निवासी देवकुलिया के घायल होने एवं अस्पताल में भर्ती होने संबंधी सूचना प्राप्त हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजपत्रित पुलिस अधिकारी को विवेचना सौंपी गई। तत्काल पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य एकत्र किए गए, पुलिस ने हत्या का प्रयास, मारपीट व एससी एसटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आये साक्ष्य से आरोपी कमलेश पटेल पिता भूपत पटेल निवासी ग्राम देवकुलिया थाना क्षेत्र राजनगर द्वारा अपने ही गांव के नंदी अहिरवार के साथ जमीनी खरीद के चलते पैसों के लेनदेन संबंधी विवाद पर हत्या का प्रयास करना पाया गया।
पुलिस टीम के द्वारा हत्या के प्रयास के आरोपी कमलेश पटेल उम्र 33 साल निवासी ग्राम देवकुलिया थाना क्षेत्र राजनगर को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल, अवैध हथियार 315 बोर का कट्टा जप्त किया गया है। पूछताछ पर आरोपी कमलेश पटेल द्वारा जमीनी खरीद को लेकर पैसों के लेनदेन संबंधी विवाद पर हत्या के प्रयास की घटना को स्वीकार किया गया।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला