पुलिस ने इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
छतरपुर। माह अक्टूबर में फरियादी जीतेन्द्र सिंह बुन्देला निवासी ग्राम झीझन की गांव के लोगों द्वारा जान से मारने की नियत से कट्टे से फायर एवं लाठी कुल्हाडी से मारपीट करने संबधी रिपोर्ट पर आरोपीगणों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा आठ हजार रुपये के इनाम की उद्घोषणा की गई थी। पुलिस टीम द्वारा पूर्व में आरोपी सूरज यादव पिता भुल्ला यादव, भूपेंद्र यादव पिता कृपाराम, दीपेन्द्र यादव पिता सुखराम यादव निवासी ग्राम झीझन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। सम्मिलित अन्य आरोपी की तलाश जारी थी। थाना नौगांव पुलिस ने फरार आठ हजार के इनामी आरोपी अमर सिंह यादव पिता भुल्ला यादव उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम झींझन को गिरफ्तार किया गया। आरोपी अमर सिंह यादव के विरुद्ध मारपीट अवैध वसूली जैसे आधा दर्जन अपराध दर्ज हैं। अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक सतीश सिंह, उनि धर्मेन्द्र सिंह राजपूत चौकी प्रभारी लुगासी, प्रधान आरक्षक लाखन, हरिशंकर, राजकुमार, आरक्षक, प्रहलाद, जितेन्द्र, धर्मेन्द्र, सोनू, पंकज, अंकित की भूमिका रही।
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह