पुलिस कातिलाना हमला करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
छतरपुर। पुलिस द्वारा फरार वांछित अपराधियों एवं इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी निरंतर की जा रही है। माह मई में फरियादी सद्दाम हुसैन एवं पीडि़त महफूज के साथ तीन आरोपियों द्वारा धारदार हथियार एवं डंडे से मारपीट कर चोट पहुंचाई गई थी। तीन आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। चिकित्सीय रिपोर्ट के अनुसार उक्त पंजीबद्ध अपराध में हत्या के प्रयास की धारा की बढ़ोतरी की गई थी।
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या की प्रयास की घटना कारित कर फरार होने वाले तीनों आरोपी अनीश अहमद, मोहम्मद हुसैन, हनीफ निवासी छतरपुर को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक धारदार हथियार लोहे का बका, एक लोहे की छड़ एवं एक डंडा जप्त किया गया। तीनों अभियुक्तों को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद कुजूर, उप निरीक्षक ख्रीस्तोफर टोप्पो एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे