मारपीट कर हत्या करने वाले दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
छतरपुर। दिनांक 27 अप्रैल 2024 की शाम फरियादी पुन्ना यादव उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम मऊखेड़ा थाना गुलगंज, उसकी पत्नी एवं लड़के अरविंद के साथ गांव के लोगों द्वारा लड़ाई झगड़ा कर लाठी डंडों से मारपीट संबंधी रिपोर्ट पर थाना गुलगंज में अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं घायलों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवाते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान फरियादी के पुत्र अरविंद यादव की मृत्यु की सूचना मिलते ही उक्त पंजीबद्ध प्रकरण में हत्या की धारा का इजाफा किया गया।
हत्या की घटना में शामिल तीन आरोपी कल्लू उर्फ वीरेंद्र यादव, धीरज यादव, जाहर यादव निवासी ग्राम मऊ खेड़ा थाना गुलगंज को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी थी। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में थाना प्रभारी गुलगंज गुरु दत्त शेषा एवं पुलिस टीम द्वारा घटना में सम्मिलित दो फरार इनामी आरोपी मनखुशी उर्फ हरिकिशन यादव उम्र 33 वर्ष, नेता यादव उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम मउखेरा थाना गुलगंज को विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गुलगंज गुरूदत्त शेषा, एएसआई डीपी व्यास, प्रधान आरक्षक कैलाश राजपूत, प्रवेश तिवारी, हाफिज खान, रूपेश, राजाराम, आरक्षक भरत कुमार बेदी, सतीष, कृष्ण प्रताप सिंह, घनश्याम, राहुल, शीलेन्द्र, मोहनी की भूमिका रही।
विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था का सख्त खाका तैयार, संवेदनशील सत्र से पहले हाई सिक्योरिटी प्लान लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
अधिकारी की छवि खराब करने की साजिश? थाने में दिया आवेदन
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
IAS बनकर मंत्रालय पहुंचा युवक, पूछताछ में फंसा, पुलिस ने लिया हिरासत में
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके