आदतन अपराधी को पुलिस ने पकड़ा, अवैध हथियार बरामद
छतरपुर। महाराजपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के टटम रोड पर मौजूद एक ढाबे के पास से संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से अवैध हथियार मिला। युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरभि शर्मा ने बताया कि पुलिस को देखकर संदेही ने भागने का प्रयास कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर कमर में एक 315 बोर का देसी कट्टा एवं कारतूस मिला। अवैध हथियार जब्त कर आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम कीरत पुत्र भान सिंह यादव निवासी ग्राम नांद थाना राजनगर बताया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी अवैध हथियार, अवैध वसूली, मारपीट संबंधी अपराध पंजीबद्ध हैं। अभियुक्त के विरुद्ध पृथक से आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने की जांच की मांग
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
‘लड़खड़ाता प्रायश्चित’ करेंगे… शंकराचार्य मामले में अखिलेश का बड़ा दावा
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक