पुलिस ने पकड़े गांजा के पेड़, आरोपी गिरफ्तार
छतरपुर। पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अवैध मादक पदार्थ गांजा, शराब, नशीली सामग्री जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान थाना बंशिया क्षेत्र के ग्राम धावा में एक घर के पीछे रिक्त भूमि पर अवैध मादक पदार्थ गांजा के पेड़ होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम ग्राम धावा संबंधित स्थान पर पहुंची। विधिवत कार्यवाही कर एक घर के पीछे रिक्त भूमि पर लगे कुल छोटे बड़े पेड़ 36 नग कुल मादक पदार्थ का वजन करीब 45 किग्रा एवं कुल कीमत करीबन 2 लाख रूपये जप्त किया गया।
आरोपी रजोल सिंह राठौर पिता झल्ला सिंह निवासी ग्राम धावा थाना बंशिया जिला छतरपुर को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना बंशिया में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है। विवेचना कार्यवाही जारी है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदला निरी. कमल सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी बंसिया उपनिरीक्षक सुरेंद्र मरकाम, थाना प्रभारी सरवई उप निरीक्षक अतुल झा, थाना प्रभारी गोयरा उप निरीक्षक संजय पांडेय, चौकी प्रभारी बछौन उनि. शैलेन्द्र सिंह रावत एवं पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला