फरार चल रहे पांच हजार के इनामी को पुलिस ने पकड़ा
छतरपुर। पुलिस द्वारा फरार वांछित अपराधियों व इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी निरंतर की जा रही है। चौकी घुवारा क्षेत्र के आदतन अपराधी इंदु उर्फ इंद्रपाल घोसी नि बंधा की तलाश लगातार कई दिनों से पुलिस द्वारा की जा रही थी। आरोपी वर्ष 2024 के मारपीट एवं अवैध वसूली संबंधी तीन पृथक पृथक अपराधों में वांछित था। आदतन अपराधी इंदु घोषी के विरुद्ध जिला छतरपुर के थाना भगवा एवं थाना बड़ा मलहरा में हत्या का प्रयास, लूट, बलवा, अवैध वसूली, मारपीट जैसे 9 अपराध तथा जिला सागर में शासकीय कार्य में बाधा संबंधी अपराध पूर्व से दर्ज हैं।
आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा 5 हजार रुपये के इनाम घोषित किया गया था। चौकी घुवारा पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लेकर पूंछतांछ कर उक्त दो पृथक पृथक अपराधों में प्रयुक्त एक धारदार तलवार तथा एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस बरामद किया व दोनों प्रकरण में आम्र्स एक्ट की धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई, अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक प्रमोद रोहित चौकी प्रभारी घुवारा, स.उ.नि. आर एन पटेरिया, आर. बीरेंद्र सिंह, महेंद्र,आर.प्राणसिंह , डग्गी व चौकी स्टाफ की रही।
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक