हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
छतरपुर। दिनांक 24 मई 24 को ग्राम हमा रिक्शा पुरवा रोड पर गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर थाना ओरछा रोड पुलिस मौके पर पहुंची एवं घायल व्यक्ति विक्रम सिंह ग्राम कलानी थाना क्षेत्र गढ़ीमलहरा को चिकित्सीय व्यवस्था के साथ जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल के एकत्रित भौतिक साक्ष्य, पीडि़त एवं साक्षियों के कथनों, चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर थाना ओरछा रोड में हत्या का प्रयास एवं अन्य संबंधित धाराओं में नामजद आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर फरार अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया। थाना प्रभारी ओरछा रोड उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना के मुख्य आरोपी डग्गी राजा उर्फ लव प्रताप सिंह व उसके भाई रजऊ राजा को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध 32 बोर का देशी तमंचा जप्त किया गया। आरोपियों द्वारा पुरानी दुश्मनी को लेकर हत्या के प्रयास की घटना कारित करना स्वीकार किया गया।
आदतन अपराधी डग्गी राजा उर्फ़ लव प्रताप सिंह के विरुद्ध थाना गढ़ी मलहरा में 13 अपराध, थाना बड़ामलहरा में 1 अपराध, थाना कोतवाली में एक अपराध सहित वर्ष 2013 से मारपीट, बलवा, हत्या का प्रयास, अवैध शराब व अवैध हथियार जैसे कुल 15 अपराध दर्ज हैं एवं डग्गी राजा के भाई रजऊ राजा के विरुद्ध थाना गढ़ी मलहरा में 4 अपराध दर्ज हैं। शेष आरोपी उक्त दोनों आरोपियों के पिता आदतन अपराधी बॉबी राजा की गिरफ्तारी एवं विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ओरछा रोड उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह यादव, उप निरीक्षक राहुल तिवारी, सहायक उप निरीक्षक गोकुल सिंह , प्रधान आरक्षक राजेश बागरी, महेंद्र यादव, हृतेंद दुबे, राजेश यादव, गुलाब खान, आरक्षक बीडी अहिरवार की मुख्य भूमिका रही।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
अधिकारी की छवि खराब करने की साजिश? थाने में दिया आवेदन
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान