पुलिस ने 8 घंटे में किया चोरी का खुलासा, दो चोर गिरफ्तार
छतरपुर। थाना लवकुश नगर में विगत दिवस फरियादी अरसिल खान निवासी तलईया मोहल्ला लवकुशनगर की ऑनलाइन ई-एफआईआर चोरी संबंधी रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, एकत्रित साक्ष्य एवं संदेह के आधार पर संदेही से पूछताछ की गई, जिन्होने घटना घटित करना स्वीकार किया। चोरी में संलिप्त दोनों आरोपी सचिन सिंह पिता हनुमत सिंह उम्र 25 साल निवासी लवकुशनगर व शनि चौरसिया पिता धरमा चौरसिया उम्र 20 साल निवासी चौरसिया मोहल्ला लवकुशनगर को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। चोरी हुआ वन प्लस मोबाईल फोन कीमती करीब 80 हजार रू. व 500 रू नगद बरामद किए गए। आरोपी सचिन सिंह के विरुद्ध 5 अपराध पूर्व से दर्ज हैं। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार सेन ,प्रआऱ बीरेन्द्र मोहन,आर रमाकांत,आर बलराम ,आर विकास सिंह, आर उमेश वर्मा आर. अनिल यादव आर. ह्देश नायक की मुख्य भूमिका रही।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला