रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने पकड़ी 50 पेटी अवैध शराब
छतरपुर। पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अवैध मादक पदार्थ विक्रय, संग्रह एवं तस्करी करने वाले आरोपियों से अवैध मादक पदार्थों को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। आज रात्रि करीब 3 बजे थाना ओरछा रोड पुलिस को गश्त के दौरान ग्राम हमा के अमित सिंह चौहान द्वारा अवैध शराब सफेद रंग की कार से तस्करी की सूचना प्राप्त हुई। थाना ओरछा रोड पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की। पुलिस को आता देख कार में बैठा अमित सिंह चौहान गेट खोलकर अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला। तलाशी लेने पर कार के अंदर बोरियों में भारी अवैध शराब के 50 कार्टूनो को खोलकर देखा तो गोवा देशी मदिरा मशाला लाल शराब एवं देशी मदिरा प्लेन शराब के मिले। शराब की मात्रा 450 लीटर जिसकी कुल कीमत 3 लाख रुपये एवं सफेद रंग कार जिला झांसी रजिस्टर्ड नंबर अंकित है कीमत करीब 07 लाख रुपये, कुल संपत्ति करीब 10 लाख रुपए जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना ओरछा रोड में आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। अवैध शराब तस्कर आदतन अपराधी अमित सिंह चौहान ग्राम हमा पर अवैध शराब तस्करी, संग्रह एवं विक्रय करने के साथ साथ अवैध हथियार के 10 अपराध के पूर्व में भी थाना ओरछा रोड सहित विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह यादव, सउनि गोकुल सिंह मरावी, प्र.आर. राजेश यादव, प्र.आर. हितेंद्र दुबे, प्र.आर. दाताराम पटेल, आर. गुलाब खान, आर. भगवानदास अहिरवार, आर. संजीव साहू, आर. सुरेंद्र तिवारी, आर. संग्राम सिंह, आर. रज्जन लोधी एवं पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला