पुलिसकर्मियों को दिया जा रहा साइबर अपराध पोर्टल्स का प्रशिक्षण
राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत हुई एक दिवसीय कार्यशाला
छतरपुर। पुलिस विभाग द्वारा अक्टूबर माह को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के थानों में कार्यरत पुलिसकर्मियों को साइबर अपराध से संबंधित आधुनिक पोर्टल्स में दक्षता के लिए प्रशिक्षण दिया गया। वहीं दूसरी ओर आमजन को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
पुलिस लाइन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी थानों के कंप्यूटर ऑपरेटरों को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल, सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर और समन्वय पोर्टल के संचालन व प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ऑपरेटरों को साइबर तकनीकों की जानकारी देकर साइबर अपराध की शिकायतों का त्वरित निवारण करना था, ताकि पीडि़तों को शीघ्र राहत मिल सके। पुलिस अधीक्षक आगम जैन ने बताया कि यह अभियान नागरिकों को सुरक्षित तकनीकी उपयोग और साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए जागरूक करने का हिस्सा है। जिले में स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर भी जागरूकता कार्यक्रम चल रहे हैं।
दोस्त की हत्या के बाद भूत का डर बना वजह, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
बंगाल में सियासी घमासान: शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर लगाए 14 गंभीर आरोप
बंगाल में चुनाव से पहले छापा, विदेशी मुद्रा का जखीरा पकड़ा गया, तीन लोग हिरासत में