किराए के मकान में चल रहा था सट्टे का कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर 5 सटोरियों को पकड़ा
नौगांव। नगर में चल रहे आईपीएल सट्टा की सूचना की सूचना मिलने के बाद बीती रात पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए 5 सटोरियों को दबोचने की कार्यवाही की है। सटोरियों के कब्जे से पुलिस ने 38 हजार रुपए की नगदी, 5 मोबाइल, सिम, एटीएम कार्ड सहित एक एलईडी टीवी जप्त की है। बताया गया है कि पकड़े गए सटोरिए एक किराए के भवन में अपना काला कारोबार संचालित कर रहे थे।
नौगांव थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशनि में अवैधानिक गतिविधियों की निगरानी करते हुए कार्यवाही की जा रही है, उसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर बीती रात नगर की वीरेन्द्र कालोनी में स्थित एक मकान से सुभाष राजपूत उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम पुतरया, नरेन्द्र यादव उम्र 49 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 2 संजय दाल मिल के पास नौगांव, रामकुमार पटैरिया उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम नैगुंवा, काशी राजपूत उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम नैगुंवा और अरुण उर्फ आनंद यादव उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 2 वीरेन्द्र कालोनी को सट्टा लगाते हुए पकड़ा गया है। जप्त मोबाइलों की जांच करने पर सट्टा वेबसाईट लॉगिन पाई गईं। लिंक के संबंध में पूछताछ करने पर प्रदीप नायक उम्र 32 वर्ष निवासी नौगांव का नाम सामने आया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
कौन हैं खेमराज साहू? जिन्होंने हिमाचल की बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा, ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का किया प्रचार
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश