पुलिस ने छापामार कर पकड़ा सैक्स रैकेट
छतरपुर। रविवार की शाम को जिला मुख्यालय पर महिला थाना और कोतवाली थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए सैक्स रैकेट पकड़ा है। पुलिस की छापामार कार्रवाई कें आधा दर्जन से अधिक युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किए गए हैं। साथ ही मौके पर पुलिस को अवैध शराब भी मिली है।
कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि थाना क्षेत्र की विश्वनाथ कॉलोनी में सैक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर महिला थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री और पुलिस बल के साथ संबंधित स्थान पर दबिश दी गई। उन्होंने बताया कि उक्त कार्रवाई विश्वनाथ कॉलोनी निवासी संतोषी तिवारी के घर पर हुई है, जिसमें मौके से 6 युवतियों और 2 युवकों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा मौके पर 6 पेटी से अधिक अवैध शराब भी मिली है जिसे जप्त कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि संतोषी तिवारी को इससे पहले भी अनैतिक देह व्यापार के मामलों में कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है। पकड़ी गई युवतियों को महिला थाने ले जाकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई
वंदे मातरम गाइडलाइन पर सियासत तेज: उज्जैन के इमाम की टिप्पणी से बढ़ा विवाद
देर रात पुलिस पहुंची हॉस्टल, छात्रों ने जताया विरोध
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान