पुलिस ने अवैध पटाखा भण्डारण में मारा छापा, भारी मात्रा में आतिशबाजी सामग्री जब्त
छतरपुर। शासन द्वारा पटाखा, आतिशबाजी संबंधी सामग्री हेतु दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। विस्फोटक सामग्री पटाखा का उत्पादन, विक्री, भंडार भीड़भाड़ वाले स्थान, बाजारों या रिहायशी इलाकों में ना किया जाए, इन स्थानों में उत्पादन, भंडारण, बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इस हेतु सुरक्षित स्थान निर्धारित किए गए हैं।
रात्रि गश्त के दौरान थाना सिविल लाइन पुलिस को मैरिज गार्डन के एक कमरे में पटाखा सामग्री संग्रह होने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रशासनिक एवं पुलिस राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में छापामार कार्यवाही की गई। एक कमरे में भारी मात्रा में पटाखा सामग्री आतिशबाजी के पटाखे, पटाखे की लड़ी, विभिन्न प्रकार की फुलझड़ी, मुर्गा, लैला मजनू, चॉकलेट, सूतरी बम, माचिस पटाखा, अनार, रॉकेट, सायरन, जंबो सहित 40 प्रकार की आतिशबाजी सामग्री को जप्त किया गया। जब्त सामग्री को सुरक्षित स्थान में रखवाया गया है। पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रूपए बताई जा रही है। थाना सिविल लाइन में नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से पटाखे संग्रह करने वाले आरोपी आनंद कुमार रावत निवासी महल रोड छतरपुर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
उक्त कार्यवाही में एसडीएम अखिल राठौर एवं सीएसपी अमन मिश्रा की उपस्थिति में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वाल्मीकि चौबे, प्रधान आरक्षक भूपेंद्र सिंह, काजी रजीउद्दीन, आरक्षक मनीष मुकेश एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला