पुलिस ने गुमे 11 मोबाईल फोन खोजकर आवेदकों को वापस लौटाये
छतरपुर। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा मोबाइल गुम होने संबधी आवेदन प्राप्त होने पर गुमे हुये मोबाईल खोजने हेतु निर्देशित किया गया था। साथ ही वित्तीय धोखाधड़ी हुए आवेदनों पर भी कार्यवाही हेतु निर्देश दिए हैं। साइबर सेल एवं विभिन्न थानों की पुलिस टीम द्वारा मोबाइल गुम होने संबंधी प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हेतु विभिन्न कम्पनियों के 11 मोबाइल को ट्रेस कर बरामद किया गया।
पुलिस टीम ने करीब 03 लाख रुपये कीमत के 11 मोबाइल फोन बरामद किये जो कि विभिन्न कंपनियों (एप्पल, सैमसंग, वनप्लस, रेडमी, रियलमी, इनफिनिक्स, ओप्पो, वीवो इत्यादि) के है। उक्त मोबाइलों को मोबाइल स्वामी को सुपुर्द किया गया। बरामद किये गये उक्त मोबाइल छात्र-छात्राओं, मजदूर, व किसान आदि के थे। जिन्हें पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें प्रदान किया गया। उक्त सभी मोबाइलों को विभिन्न जिलों से ट्रेस किया जाकर बरामद किया गया है। सभी मोबाइल फोन स्वामियों द्वारा मोबाइलो फोन के वापस मिलने पर पुलिस टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। वित्तीय धोखाधड़ी के विभिन्न आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए 3,53,377 रुपये की राशि होल्ड करवाई गई।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में उ.नि. धर्मेंद्र रोहित प्रभारी सायबर सेल, प्र. आर. किशोर कुमार, आर. धर्मराज, आर. विजय सिंह, आरक्षक राजीव सिंह ,आरक्षक मयंक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला