पुलिस ने 24 घंटे में बाईक बरामद कर चोर को किया गिरफ्तार
लवकुशनगर। विगत 25 जुलाई को फरियादी रवि राजपूत पिता अंतू राजपूत उम्र 26 साल निवासी बगमऊ लवकुशनगर ने रविवार बाजार के पास दूध डेयरी के सामने से मोटरसाइकिल कीमती 80000 रू. की चोरी संबंधी रिपोर्ट किया जिसकी रिपोर्ट पर से थाना लवकुशनगर मे अपराध धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध किया गया था।
विवेचना दौरान घटना स्थल का भौतिक निरीक्षण कर क्षेत्र में मूवमेंट करने वाले संदेहियों के बारे में जानकारी एकत्र की गई। कस्वा के सीसीटीव्ही कैमरे चेक किये गये। विवेचना के दौरान संदेही जगमोहन विश्वकर्मा पिता भवानीदीन विश्वकर्मा उम्र 35 साल निवासी चंदला से पूछताछ पर उपरोक्त आरोपी द्वारा मोटर साइकिल चोरी की घटना को स्वीकार किया एवं आरोपी के पास से चोरी हुई मोटर साइकिल एचएफ डीलेक्स हीरो कम्पनी की कीमत करीब 80 हजार रुपए जप्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी लवकुशनगर निरी. प्रशांत सेन, प्रआर. माताबदल पटेल, आऱ. उमेश, ह्देश, बलराम की भूमिका रही।
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई