पुलिस ने व्यापारी के साथ हुई लूट का किया खुलासा
छतरपुर। जिला मुख्यालय पर 4 दिन पहले दिनदहाड़े खड़े हनुमान मंदिर के पास गुटखा व्यापारी के साथ हुई 10 लाख रूपए की लूट का खुलासा गुरूवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने किया है।
उल्लेखनीय है कि 18 अगस्त 24 को थाना कोतवाली क्षेत्र के जवाहर रोड पर डीआईजी बंगले के समीप दिनदहाड़े पान मसाला कारोबारी कृष्णकुमार अग्रवाल को लूट लिया गया था। आरोपियों ने कार से जा रहे कृष्ण कुमार अग्रवाल को आगे बाईक लगाकर पहले रोका और फिर कट्टा दिखाकर उनके पास मौजूद 10 लाख रूपए से अधिक के बैग को छीन लिया था। पुलिस ने इस मामले में मुखबिरों की सूचना और साईबर टीम की मदद से चार में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि इस मामले में कुल चार आरोपी शामिल थे। इनमें अर्श उर्फ ब्लैकी पिता अयूब सौदागर उम्र 20 साल निवासी मनिहारी मोहल्ला थाना कोतवाली छतरपुर, रोशन मंसूरी पिता स्वर्गीय पीर मोहम्मद उम्र 21 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी थाना सिविल लाइन छतरपुर, सोनू उर्फ चांद मोहम्मद पिता नूर मोहम्मद मंसूरी उम्र 20 साल निवासी पलोठा रोड थाना सिविल लाइन छतरपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक आरोपी नफीस मुसलमान की तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपियों से लूटी गई 10 लाख 25 हजार रूपए की रकम बरामद कर ली गई है जबकि नफीस मुसलमान के पास भी लूट की रकम हो सकती है। एसपी ने कहा कि जल्द ही शेष आरोपी की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई
वंदे मातरम गाइडलाइन पर सियासत तेज: उज्जैन के इमाम की टिप्पणी से बढ़ा विवाद
देर रात पुलिस पहुंची हॉस्टल, छात्रों ने जताया विरोध
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान