दीपावली के पहले अवैध शराब की बड़ी खेप पुलिस ने पकड़ी
छतरपुर। पुलिस के द्वारा दीपावली के पहले शराब के अवैध परिवहन पर कार्यवाही करते हुए लाखों की कीमत की शराब पकड़ी गई है और चार आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है।
सिटी कोतवाली थाना में पदस्थ उप निरीक्षक नंदकिशोर सोलंकी को रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर के द्वारा सूचना मिली की बड़ी मात्रा में शराब का अवैध परिवहन किया जा रहा है। मामले की जानकारी उन्होंने सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी को दी और थाना प्रभारी के निर्देश पर उप निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पिकअप वाहन का पीछा किया गया। पीछा करते हुए पुलिस सरानी रोड पहुंची जहां आरोपी पिकअप वाहन से अवैध शराब फेंककर मौके से फरार हो गए। सिटी कोतवाली थाना पुलिस के द्वारा अवैध शराब को जप्त किया गया है जिसमें 720 लीटर 5 लाख रूपए कीमत की 80 पेटी अवैध शराब पुलिस ने जप्त कर 4 आरोपी नीकेश राय निवासी छतरपुर, धीरेन्द्र राय निवारी, कल्लू मच्छर उर्फ कल्लू कुशवाहा निवासी हमा, बद्दू यादव निवासी ग्राम बरकौंहा के ऊपर आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत् मामला दर्ज किया गया है।
बंगाल में चुनाव से पहले छापा, विदेशी मुद्रा का जखीरा पकड़ा गया, तीन लोग हिरासत में
उत्तर भारत में मौसम ने मचाई तबाही, 19 राज्यों में आंधी-बारिश के साथ फसलें भी प्रभावित
जन्मदिन पर अनन्या पांडे का सरप्राइज, वरुण सूद के लिए लिखा प्यारा मैसेज
नौसेना और कूटनीति की कार्रवाई, एलपीजी टैंकर से 27 लोगों को बचाया गया