पुलिस ने अवैध शराब सहित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा
छतरपुर। रात्रि रोड पेट्रोलिंग के दौरान थाना बड़ा मलहरा पुलिस को बिजावर से बड़ा मलहरा तरफ अवैध शराब ले जाने की सूचना प्राप्त हुई। थाना बड़ा मलहरा पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए गंज तिगैला के पास पहुँची। बिजावर की ओर आ रही स्विफ्ट कार को संदेह के आधार पर रोक कर चेकिंग की गई। कार के अंदर 25 पेटी अवैध शराब रखी मिली। चालक से पूछताछ की गई। आरोपी चालक से अवैध शराब 25 पेटी 225 लीटर देशी प्लेन अवैध शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन स्विफ्ट कार कुल कीमत करीब 3 लाख रुपए जप्त कर अभिरक्षा में लिया गया।
अवैध शराब तस्कर सचिन नामदेव पिता गोविंद नामदेव निवासी ग्राम मगरोन जिला दमोह के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को न्यायालय पेशकर जेल भेजा जा रहा है।
अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र वर्मा, प्रधान आरक्षक केरल प्रसाद, आरक्षक रघुनाथ, सतीश, अरुण शर्मा, सोनू, चरण यादव एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह