गुंडे-बदमाशों और सटोरियों में खौफ पैदा करने निकली पुलिस
छतरपुर। जिले में सुव्यवस्थित कानून व्यवस्था लागू करने की मंशा से पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत नामी गुंडे-बदमाशों, अपराधियों, फरार आरोपियों सहित सटोरियों, शराबियों, जुआरियों और अवैध गतिविधियों में लिप्त असमाजिक लोगों पर कार्यवाही की जा रही है।
बीती रात शहर के सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक बाल्मीकि चौबे ने अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र का भ्रमण करते हुए कई संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान श्री चौबे ऐसे चिन्हित स्थानों पर पहुंचे जहां आईपीएल सट्टा खिलाए जाने की संभावना थी। करीब आधा दर्जन स्थानों का निरीक्षण करने के बाद थाना प्रभारी ने रेस्टोरेंट और ढाबों का निरीक्षण किया। यहां बैठे मिले कई युवाओं के मोबाइलों की जांच कर यह सुनिश्चित किया गया कि वे ऑनलाइन सट्टा तो नहीं खेल रहे। इसके साथ ही शराब दुकानों के आसपास खड़े होकर मदिरापान करने वालों को भी उनके द्वारा खदेड़ा गया।
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान