उपचुनाव से पहले ग्राम खरयानी पहुंची पुलिस टीम
छतरपुर। जिले के पिछड़े इलाकों में शुमार बिजावर विधानसभा के किशनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत खरयानी में 11 सितंबर को सरपंच पद के लिए उपचुनाव होना है। चुनाव से पहले मंगलवार को बमीठा और किशनगढ़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ग्राम खरयानी पहुंची, लेकिन पुलिस बल को खरयानी तक पहुंचने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
दरअसल खरयानी गांव पहुंचने के लिए दो मार्ग हैं। एक रास्ता बमीठा होते हुए खरयानी जाता है जो बारिश के कारण इन दिनों बंद है। दूसरा रास्ता किशनगढ़ से है जो काफी दुर्गम है लेकिन इन दिनों खरयानी तक पहुंचने के लिए यही एकमात्र रास्ता है, जिसके चलते पुलिस टीम को किशनगढ़ होते हुए खरयानी जाना पड़ा। किशनगढ़ से खरयानी के पहुंचने के लिए पुलिस टीम को 7 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करनी थी। मंगलवार की सुबह बमीठा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार और किशनगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी के नेतृत्व में खरयानी जा रही पुलिस टीम का वाहन एक स्थान पर कीचड़ में फंस गया था, जिसके बाद पुलिस टीम पैदल खरयानी के लिए रवाना हुई। करीब साढ़े 3 किलोमीटर का कच्चा रास्ता और इतनी ही दूरी पहाड़ों के बीच मौजूद दुर्गम मार्ग से तय करने के बाद पुलिस टीम ग्राम खरयानी पहुंची, जहां चुनाव स्थल का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। गौरतलब है कि चुनाव संपन्न कराने के लिए जो पोलिंग पार्टी खरयानी जाएगी उसे भी इसी मार्ग से गांव तक जाना होगा। आपको बता दें कि छतरपुर जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित खरयानी पंचायत में दो गांव ढोंढऩ और खरयानी आते हैं। यह पंचायत पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र में घनघोर जंगलों के बीच में मौजूद हैं जहां के वाशिंदों को आज तक आवागमन के लिए सुमग मार्ग और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं। केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत इस पंचायत का विस्थापन होना है, जिस कारण से यहां का विकास रुका हुआ है।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे