जुआरियों को पकडऩे गई पुलिस टीम का आरक्षक कुएं में गिरा
छतरपुर। रविवार की दोपहर गढ़ीमलहरा थाना की पुलिस टीम क्षेत्र में चल रहे जुए के फड़ पर छापामार कार्रवाई करने के लिए गई थी, जहां धरपकड़ के दौरान टीम का एक आरक्षक कुंए में गिर गया और उसके हाथ-पैर फ्रैक्चर हो गए। साथियों द्वारा उसे कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गढ़ीमलहरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के ग्राम शिवराजपुर के खेतों में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची, जहां पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को दौड़कर पकडऩे का प्रयास किया जा रहा था, तभी आरक्षक यशवंत पटेल खेत पर मौजूद कुएं में गिर गया। कुएं में गिरने के कारण यशवंत का एक पैर और एक हाथ फैक्चर हुआ है। हादसे के बाद साथियों ने उसे कुएं से बाहर निकाला और जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद आरक्षक यशवंत की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर करने की बात चिकित्सकों ने की है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला