सोशल मीडिया पर गरमाई सियासत, भाजपा ने कांग्रेस की जनसभा को कहा ‘राजनीतिक नौटंकी’
छत्तीसगढ़ में सोमवार को हुए दो बड़े राजनीतिक आयोजन के बाद कांग्रेस-भाजपा में पोस्टर वार का दौर शुरू हो गया है। भाजपा ने कांग्रेस की किसान, जवान, संविधान सभा को ढोंग बताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी किया है। कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया के जरिए इसका जवाब दिया है।
भाजपा-कांग्रेस में पोस्टर वार
कांग्रेस ने मैनपाट में चल रहे चिंतिन शिविर को पोस्टर जारी कर तंज कसा है। भाजपा के पोस्टर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हाथ में तख्ती लिए हैं, जिसमें एक में किसान, जवान, संविधान तो दूसरे में संविधान बचाओ लिखा है। इस पर दो लोग आपस में चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं, वो कहते नजर आ रहे कि देखो कांग्रेसी फिर ढोंग करने निकले हैं।
वहीं, दूसरा शख्स कह रहा है कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस के पोस्टर में नड्डा के साथ भाजपा नेता नजर आ रहे हैं। इसमें लिखा है कि ब्लैक मेलरों से सावधान। मोबाइल यहां जमा कराएं। पोस्टर में भाजपा के नेता मोबाइल जमा करते हुए मायूस नजर आ रहे हैं।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
'कॉकरोच आंदोलन' समाप्त, राहुल गांधी ने उठाए सवाल; छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार घिरी
'मेरी बात PM तक पहुंची', शरद पवार ने बताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी कहानी
नौकरी का झांसा देकर बनाया बंधक, युवकों की आपबीती ने उड़ा दिए सभी के होश
सरकार के दावे बनाम हकीकत! 12 साल में किन-किन नेताओं ने दिया इस्तीफा?
दमिश्क हाईवे बना हादसे का शिकार, भीषण बस दुर्घटना में 35 की मौत
रालोद को बड़ा झटका, 10 पदाधिकारियों ने एक साथ छोड़ी पार्टी की जिम्मेदारी
सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा