आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित
छतरपुर। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप लारिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विधायक लारिया ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से आम जनता को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके और स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ें। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा।
इस मौके पर विधायक ललिता यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने सभी से अपील की कि वे आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने में अपना योगदान दें।
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण, बताया नाम का मतलब, बोले- ‘ये सिर्फ नाम नहीं…’
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया