प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के वार्ड बॉय के साथ की मारपीट
चंदला। नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ एक वार्ड बॉय के साथ बीती रात कुछ लोगों ने मारपीट मारपीट कर दी, जिसके बाद पीडि़त वार्ड बॉय ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
चंदला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ वार्ड बॉय दशरथ अहिरवार ने बताया कि शुक्रवार की रात के वक्त चंदला निवासी दीपक नामदेव, करण श्रीवास और राज खंगार एक घायल व्यक्ति को लेकर अस्पताल आए थे, जिस पर उसने उक्त लोगों को डॉक्टर से सलाह लेने के उपरांत इलाज कराने के लिए कहा था। इसके बाद सभी लोग वापिस चले गए थे। दशरथ के मुताबिक अगली सुबह चंदला निवासी दीपक नामदेव, करण श्रीवास और राज खंगार ने अस्पताल आकर उसे धमकियां दीं और इसके बाद शनिवार की रात को अस्पताल में घुसकर उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गए थे। घायल दशरथ ने अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राहुल त्रिवेदी और अपने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन और डॉ. राहुल त्रिवेदी घायल दशरथ को साथ लेकर चंदला थाने पहुंचे। दशरथ की शिकायत पर चंदला थाना में दीपक नामदेव, करण श्रीवास और राज खंगार के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। बताया गया है कि उक्त तीनों आरोपियों पर चंदला थाना में पहले से भी अपराध दर्ज हैं।
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई
वंदे मातरम गाइडलाइन पर सियासत तेज: उज्जैन के इमाम की टिप्पणी से बढ़ा विवाद
देर रात पुलिस पहुंची हॉस्टल, छात्रों ने जताया विरोध
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त