प्रियंका गांधी ने गौरव गोगोई के समर्थन में रोड शो किया
तिताबोर । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जोरहाट में पार्टी उम्मीदवार गौरव गोगोई के समर्थन में मंगलवार को रोडशो किया। तिताबोर, जोरहाट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक विधानसभा क्षेत्र है। पूर्व मुख्यमंत्री और गौरव गोगोई के पिता तरूण गोगोई ने इसी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा, कांग्रेस महासचिव और असम प्रभारी जितेंद्र सिंह, असम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रियंका ने गोगोई के समर्थन में अपना रोड शो किया।
प्रियंका गांधी ने रोड शो से पहले एक पोस्ट में कहा, ‘‘पूर्वोत्तर के राज्यों की अपनी एक अनूठी संस्कृति है, ऐतिहासिक विरासत है। मोदी सरकार ने असम की इस विरासत पर अपने कायदे थोपे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी ने जनता का जीना दुश्वार कर दिया है। प्रियंका ने कहा, कांग्रेस की पांच न्याय की गारंटी न सिर्फ जनता को राहत पहुंचाएगी, बल्कि युवाओं का और देश का भविष्य मजबूत करेगी। जोरहाट लोकसभा सीट पर गोगोई का मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद तपन कुमार गोगोई से होगा।
जोरहाट सीट पर मतदान लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को होगा। कांग्रेस की मीडिया समन्वयक (असम) महिमा सिंह ने कहा कि रोडशो शहर के भीतर तिताबोर तिनियाली तक लगभग दो किलोमीटर की दूरी तय करेगा।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला