सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम एवं प्रतिमा विसर्जन स्थलों का किया जा रहा निरीक्षण
छतरपुर। जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से छतरपुर पुलिस द्वारा प्रशासनिक एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से समन्वय बनाते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही है। आगामी पर्व दशहरा में आयोजित कार्यक्रम, प्रतिमा विसर्जन संबंधी स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है, चल समारोह हेतु भी आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक थाना चौकी स्तर पर शांति समिति बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में दशहरा पर्व में होने वाले कार्यक्रम, विसर्जन स्थल एवं चल समारोह मार्ग एवं समय की जानकारी ली जा रही है। जन संवाद करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं भी पूछी रही है। डीजे संचालकों से भी आवाज निर्धारित सीमा में रखने हेतु निर्देश दिए जा रहे हैं। आयोजित कार्यक्रम स्थल जैसे रावण दहन, भंडारा स्थल इत्यादि का सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया जा रहा है। चल समारोह में एकत्रित सदस्यों, मार्ग एवं समय जानकारी एकत्र की जा रही है। प्रतिमाओं का विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है, संबंधित विभाग से समन्वय बनाते हुए विसर्जन स्थल में अस्थाई ट्रैक का निर्माण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला