नए ट्रेक्टर का पूजन कराने जटाशंकर धाम जा रहे थे श्रद्धालु
छतरपुर। टीकमगढ़ जिले से नए ट्रेक्टर का पूजन कराने जटाशंकर धाम जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार एक व्यक्ति की टायर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई जिससे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ जिले के लारौन गांव के रहने वाले दीपचंद कुशवाहा के घर नया ट्रेक्टर आया था। जिसका पूजन पाठ व कन्या भोज कराने के लिए घर और गांव के करीब दो दर्जन से अधिक लोग ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर जटाशंकर धाम जा रहे थे तभी ईशानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गहरवार के बढय़ारा के पास टैक्टर पर सवार रामकिशन पिता नाथू कुशवाहा उम्र 35 वर्ष निवासी लारौन जिला टीकमगढ़ टै्रक्टर से फिसल कर टायर के नीचे आ गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना लगते ही ईशानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल